लोकसभा अध्यक्ष ने तनोट माता के मंदिर में पूजा अर्चना की, बबलियान बार्डर पोस्ट पर सैनिकों की हौसला अफजाई की

Spread the love

लोकसभा अध्यक्ष ने तनोट माता के मंदिर में पूजा अर्चना की, बबलियान बार्डर पोस्ट पर सैनिकों की हौसला अफजाई की

जैसलमेर। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने मंगलवार को शक्तिपीठ तनोट माता के दर्शन किए एवं पूजा-अर्चना की। उन्होंने देश एवं प्रदेश में खुशहाली की मंगल कामना की। उन्होंने तनोट स्थित विजय स्तम्भ पर वीर सैनिकों की स्मृति में पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। लोकसभा अध्यक्ष को सीमा सुरक्षा बल की टूकड़ी द्वारा तनोट में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। लोकसभा अध्यक्ष बिरला ने भारत पाक सीमा का अवलोकन किया तथा बॉर्डर पोस्ट बबलियान में सीमा सुरक्षा बल के सैनिकों को सम्बोधित करते हुए कहा कि सीमाओं की सुरक्षा का जिम्मा निभाने वाले सीमा प्रहरियों की बदोलत हम सब शांति से जीवन जी रहे हैं। उन्होंने दुर्गम इलाकों में देश की सीमाओं की रक्षा में तत्पर बीएसएफ के सैनिकों की सराहना कर उनका हौसला अफजाई किया। उन्होंने घंटियाली माता मंदिर के दर्शन भी किए तथा ग्रामीणों से संवाद किया। पुजारी रविशंकर उपाध्याय एवं कुंदन मिश्र ने लोकसभाध्यक्ष बिरला को घंटियाली माता मंदिर एवं तनोट माता मंदिर में पूजा अर्चना करवाई। इस दौरान उनके साथ जिला प्रमुख प्रताप सिंह सोलंकी, पूर्व विधायक छोटूसिंह भाटी, विक्रम सिंह नाचना,सीमा सुरक्षा बल के आईजी पुनीत रस्तोगी, डीआईजी लोकेश कुमार, कमांडेंट वीरेंद्र पाल सिंह, द्वितीय कमान अधिकारी राहुल उपस्थित थे।