वीरेंद्र सिंह ने गृह रक्षा प्रशिक्षण केंद्र बीकानेर में उप समादेष्ठा का कार्यभार संभाला

Spread the love

वीरेंद्र सिंह ने गृह रक्षा प्रशिक्षण केंद्र बीकानेर में उप समादेष्ठा का कार्यभार संभाला

बीकानेर। राजस्थान गृह रक्षा प्रशिक्षण केंद्र बीकानेर में वीरेंद्र सिंह ने गुरूवार को उप समादेष्ठा का कार्यभार ग्रहण किया। इस मौके पर प्लाटून कमांडर श्याम प्रताप सिंह, महावीर प्रसाद, मुख्य आरक्षी गौरी शंकर स्वामी, सहायक लेखा अधिकारी लाल खान एवं गृह रक्षा प्रशिक्षण केंद्र के हवलदार योगेंद्र सिंह, रणवीर सिंह, स्वयंसेवक दिलीप सिंह आदि ने उप समादेष्ठा वीरेंद्र सिंह का स्वागत किया। इस दौरान वीरेन्द्र सिंह ने कहा कि जवानों की समस्याओं को सुनकर उनका जल्द समाधान करना व होमगार्ड जवानों को अधिक से अधिक ड्यूटी दिलवाना ही मेरी प्राथमिकता रहेगी। इस मौके पर डिप्टी कमांडेट वीरेंद्र सिंह ने गृहरक्षा कार्यालय के मौजूद सभी कार्मिकों से परिचय लिया। बता दें कि डिप्टी कमांडेट वीरेंद्र सिंह को 60वां ऑल इण्डिया वाटर मैनशिप कोर्स बैंगलोर में वर्ष 2009 में गोल्ड मैडल मिला था। इसके अलावा उन्हें ऑपरेशन पराक्रम मैडल, राष्ट्रपति के द्वारा 2020 में सराहनीय सेवाओं के लिये गृहरक्षा पदक तथा 2022 में महानिदेशक महा समादेष्टा राजस्थान से डिजी डिस्क सम्मान से भी सम्मानित हो चुके है।