महावीर रांका के नेतृत्व में जयपुर रोड पर एलआईसी ऑफिस के सामने होगा भाजपा परिवर्तन यात्रा का भव्य स्वागत 

Spread the love

महावीर रांका के नेतृत्व में जयपुर रोड पर एलआईसी ऑफिस के सामने होगा भाजपा परिवर्तन यात्रा का भव्य स्वागत

बीकानेर। भाजपा की परिवर्तन यात्रा आज बीकानेर में प्रवेश करेगी। यात्रा के स्वागत के लिए भारतीय जनता पार्टी लघु उद्योग प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक महावीर रांका व उनकी टीम ने सम्पूर्ण तैयारियां पूरी कर ली है। रांका की अगुवाई परिवर्तन यात्रा का भव्य स्वागत जयपुर रोड स्थित एलआईसी ऑफिस के सामने सायं 4:30 बजे किया जाएगा। रांका ने शहरवासियों से अपील की है कि इस यात्रा से जुड़कर प्रदेश की भ्रष्टाचारी कांग्रेस सरकार के खिलाफ बिगुल बजाकर एक बार फिर प्रदेश में भाजपा नीत सरकार को बनाने में सहभागी बनें। उन्होंने आमजन से यात्रा का स्वागत करने के लिए एलआईसी ऑफिस पहुंचने की भी अपील की है।