राष्ट्रीय खेल दिवस पर रन फॉर फिट बीकाणा मैराथन का आयोजन

Spread the love

राष्ट्रीय खेल दिवस पर रन फॉर फिट बीकाणा मैराथन का आयोजन

बीकानेर। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्मदिन पर प्रति वर्ष राष्ट्रीय खेल दिवस का आयोजन संपूर्ण भारत में किया जाता है। इसी क्रम में बीकानेर में मंगलवार को राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर एकलव्य सोसाइटी व बीएसएफ के संयुक्त तत्वाधान में डॉ. करणी सिंह स्टेडियम से कलेक्ट्रेट तक रन फॉर फिट बीकाणा मैराथन का आयोजन किया गया। मैराथन को अतिथियों ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मैराथन में अर्जुन अवॉर्डी मगन सिंह राजवी, बीएसएफ डीआईजी पुष्पेंद्र सिंह राठौड़, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर दीपक कुमार, डॉ. सुरेन्द्र ङ्क्षसह शेखावत, गजेन्द्र ङ्क्षसह राठौड़, योगेश मोदी, प्लाटून कमांडर ओम ङ्क्षसह, प्लाटून कमांडर महावीर प्रसाद सहित बीएसएफ, पुलिस व होमगार्ड के जवानों के साथ बड़ी संख्या में खिलाडियों ने भाग लिया। साथ ही युवाओं को नशे से दूर रहकर देश का नाम खेलो में रोशन करने का संदेश दिया गया है। मैराथन में सजे-धजे ऊंटों पर सवार रणबांकुरे की अगुवाई में स्केटिंग करते खिलाड़ी व बीएसएफ के जवान आकर्षण का केंद्र रहे। एकलव्य सोसाइटी के अध्यक्ष दानवीर सिंह भाटी ने बताया कि मैराथन डॉ. करणीसिंह स्टेडियम से रवाना होकर विभिन्न मार्गो से होती हुई कलेक्ट्रेट पर संम्पन्न हुई। जिसमें बड़ी संख्या में खिलाडिय़ों के साथ स्थानीय लोगों ने भाग लिया। इस मैराथन का उद्देश्य बीकानेर में खेलों के प्रति युवाओं का रुझान बढ़ाना है व बीकानेर के लोगों को सेहत के प्रति जागरूक करना है।