सेवा कार्यो के साथ राजकुमार उदयरामसर ने मनाया जन्मदिन, मदन गोपाल बोले – सेवा कार्यो से युवा ले प्रेरणा

Spread the love

सेवा कार्यो के साथ राजकुमार उदयरामसर ने मनाया जन्मदिन, मदन गोपाल बोले – सेवा कार्यो से युवा ले प्रेरणा

बीकानेर। राजकुमार उदयरामसर ने रविवार को अपने जन्मदिन के अवसर पर दोस्तों के साथ मिलकर अंबेडकर सर्किल पर साफ-सफाई व सर्किल का रंग रोगन किया तथा गमलों में पौधे लगाएं व शाम को बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर केक काटकर जन्मदिन को सादगी के साथ मनाया। राजकुमार द्वारा जन्मदिन को सेवा कार्याे के साथ मनाने पर डॉ. भीमराव अंबेडकर फाउंडेशन (अंबेडकर पीठ) के महानिदेशक मदन गोपाल मेघवाल ने अंबेडकर सर्किल पहुंचकर राजकुमार को बधाई दी व सेवा कार्याे की प्रसंशा की। इस मौके पर मदन गोपाल मेघवाल ने कहा कि इस तरह से जन्मदिन मनाकर राजकुमार ने युवा पीढ़ी को सेवा कार्यो के प्रति प्रेरित किया है। मेघवाल ने कहा कि युवा पीढ़ी को जन्मदिन पर फिजूल खर्चो के बजाय प्रेरणा लेकर सेवा कार्यो के साथ जन्मदिन मनाना चाहिए। मेघवाल ने कहा कि जन्मदिन के इस खास दिन को मानव सेवा व अन्य सेवा कार्याे के साथ मनाना ही सही मायनों में याद रखा जाता है। इस मौके पर जगदीश तिवाड़ी, राजकुमार हटीला, डॉ. सीताराम महरिया, कुनाल बारूपाल, पवन जयपाल, परमेश्वर गन्ढ़ेर, ओमप्रकाश जनागल, पुनम मेघवाल, तुलसीराम, किशन मोडासिया, हरिभाई मेघवंशी, गोपी किशन मेघवाल, अशोक प्रेमी, हरि देवड़ा, हरिष पंवार, इन्द्र निमोरिया आदि मौजूद गणमान्य जनों ने राजकुमार को मिठाई खिलाकर जन्मदिन की शुभकामनाएं दी।