



*प्रान्तीय बलाई विकास संस्था राजस्थान की कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न*
जयपुर। प्रान्तीय बलाई विकास संस्था के नवनिर्वाचित अध्यक्ष ताराचन्द बुनकर व महासचिव पोखरमल भामणिया मूण्ड़वाड़ा ने अपनी कार्यकारिणी के साथ गुलाब मैरिज गार्डन निर्माण नगर जयपुर में गोपनीयता की शपथ ली। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. कैलाश वर्मा पूर्व संसदीय सचिव व विधायक बगरू तथा अतिविशिष्ट अतिथि विनोद जाखड़ प्रदेश अध्यक्ष एनएसयूआई राजस्थान रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता हरि नारायण भामणिया बलाई महासभा अध्यक्ष ने की। मंच संचालन नन्दकिशोर पालीवाल, मोहनलाल वर्मा तथा गणेश बुडगाया ने किया। मुख्य अतिथि डॉ. कैलाश वर्मा ने समाज में जागृति लाकर समाज की उन्नति और विकास पर जोर दिया। अति विशिष्टता विनोद जाखड़ ने समाज के युवाओं को सामाजिक एकता के लिए जागरूक किया। संस्था के अध्यक्ष ताराचन्द बुनकर ने समाज की विभिन्न बलाई समाज की संस्थाएं जो अलग-अलग कार्य कर रही है उनसे निवेदन किया है कि यह संस्थाएं व समितियां मिलकर समाज का साझा मंच तैयार करें। जिसकी शुरुआत प्रान्तीय बलाई विकास संस्था से की जाए और यह भी निवेदन किया कि आगामी समय में संस्था द्वारा विशेष अभियान चलाकर कई छोटी-मोटी संस्थाओं को विलय करने का प्रयास किया जाएगा। संस्था के महासचिव पोखरमल भामणिया मूण्ड़वाड़ा ने शपथ ग्रहण समारोह में पधारे हुए अतिथियों तथा आमजन का आभार व्यक्त किया तथा अपने सम्बोधन में कहा कि समाज को एकजुट कर राजनैतिक क्षेत्र में समाज को उचित प्रतिनिधित्व दिलाने का प्रयास किया जाएगा। व बलाई समाज के छात्रावास जयपुर में निर्माण के लिए राज्य सरकार से भूमि आवंटन समाज व समाज के राजनेताओं के सहयोग से करवाने का प्रयास किया जाएगा। कार्यक्रम में चाँद मल कला, प्रहलाद बेसरवड़िया, ताराचन्द तंवर, रामपाल जासमेरिया, रमेश भाण्ड़ोरिया, हीरालाल तंवर, मनोज पाटोदिया, धन्नालाल ढ़ेबाणा, कानाराम बलाई, कमला खारड़िया, पूर्णानन्द महरड़ा, रामस्वरूप अजमेरा, सूण्ड़ा राम नवलिया, मनफूल महरड़ा, गजानन्द खारड़िया सहित सैकड़ो समाज बन्धु उपस्थित रहे।
