फलौदी जिला कार्यालय का हुवा विधिवत उद्घाटन : आरसीए अध्यक्ष वैभव गहलोत, शिक्षा मंत्री डॉ बीड़ी कल्ला, विधायक पब्बाराम, किसनाराम लोहावट, पीसीसी सचिव महेश व्यास रहे मौजूद 

Spread the love

फलौदी जिला कार्यालय का हुवा विधिवत उद्घाटन : आरसीए अध्यक्ष वैभव गहलोत, शिक्षा मंत्री डॉ बीड़ी कल्ला, विधायक पब्बाराम, किसनाराम लोहावट, पीसीसी सचिव महेश व्यास रहे मौजूद

फलौदी। फलौदी की जनता को गहलोत सरकार का तोहफा सोमवार को जिला कार्यालय के विधिवत उद्घाटन से मिला।गहलोत सरकार ने फलौदी को जिला बना दिया। सोमवार को आरसीए अध्यक्ष वैभव गहलोत, शिक्षा मंत्री डॉ बीड़ी कल्ला, फलौदी विधायक पब्बाराम विश्नोई, लोहावट विधायक किसनाराम बिश्नोई, पीसीसी मेम्बर व सचिव महेश व्यास, नगरपालिका चेयरमेन पन्नालाल व्यास, बाप पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व उप प्रधान जगदीश पालीवाल, कुम्भ सिंह पातावत सहित गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति में हुआ। गहलोत व कल्ला ने पूजन कर विधिवत उद्घाटन कर सभी को शुभकामनाएं दी। वैभव गहलोत ने कहा फलौदी के विकास में अब पंख लगेंगे। जनता को अशोक गहलोत ने तोहफा दिया जनता उनके ऋण को नही भूलेगी।कांग्रेस सरकार ने जनता के हित के बहुत कार्य किये। गरीब परिवारों को फूड किट दिए, पेंशन बढ़ाई, महिलाओ को रोडवेज में यात्रा में छूट दी, बिजली माफ की, चिरंजीवी योजना की खर्च राशि बढाई, सड़को के जाल बिछाए, नई स्कूले खोली, कई विद्यालय क्रमोन्नत किये, सेकड़ो बेरोजगारों को रोजगार दिया, बाप को नगरपालिका का दर्जा दिया आदि बहुत सारे कार्य जनहित में किये। उन्होने कांग्रेस के हाथ मजबूत करने की अपील की। शिक्षा मंत्री कल्ला ने कहा कि सीएम गहलोत का फलौदी की जनता के प्रति बहुत लगाव व स्नेह है। महेश व्यास ने जो मांगा वो दिया, फलौदी की जनता बहुत खुश है।महेश व्यास ने सभी का आभार प्रकट किया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक ओम जोशी, लोवाहट विधायक किशनाराम विश्नोई, फलौदी विधायक पब्बाराम विश्नोई, फलौदी जिला कलेक्टर जीएस संधू, पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार बंसल, एसडीएम डॉ अर्चना व्यास, पुलिस उप अधीक्षक रामकरण सिंह मलिंगा, कांग्रेस नेता महेश व्यास, समाजसेवी कुम्भ सिंह पातावत, प्रकाश छंगाणी, श्रीगोपाल व्यास, प्रधान उमर दीन, नगर पालिका अध्यक्ष पन्नालाल व्यास, यूथ नेता मोहन गोदारा, रेशमाराम गोदारा, एडवोकेट भैराराम मकवाना, सलीम नागौरी, सिकंदर खान, घंटियली प्रधान श्रीमति रामेश्वरी, फलौदी ब्लॉक अध्यक्ष इलमदीन मेहर, बाप ब्लॉक अध्यक्ष केशूराम मेघवाल, केवीएस अध्यक्ष हजारीलाल विश्नोई, कांग्रेस नेता मेहबूब खान, कारणराम विश्नोई, पीसीसी सदस्य मघाराम, रूपाराम कालीराणा आदि मौजूद रहे।

फलौदी जिला कलेक्टर जीएस संधू ने पदभार ग्रहण किया।

फलौदी जिला पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार बंसल ने भी पदभार ग्रहण किया।