वरिष्ठ भाजपा नेता दिलीप पुरी के नेतृत्व में परिवर्तन संकल्प यात्रा का हुआ भव्य स्वागत
वरिष्ठ भाजपा नेता दिलीप पुरी के नेतृत्व में परिवर्तन संकल्प यात्रा का हुआ भव्य स्वागत बीकानेर। भाजपा की परिवर्तन यात्रा के रविवार शाम को बीकानेर में प्रवेश करते ही भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं और टिकट के दावेदारों ने गर्म जोशी के साथ परिर्वतन यात्रा का स्वागत किया। परिवर्तन यात्रा के बीकानेर में प्रवेश के बाद जगह-जहग स्वागत कार्यक्रमों का दौर चला। कही पर फूल मालाओं से और कही पर पुष्प वर्षा से परिर्वतन यात्रा का और यात्रा में शामिल केन्द्रीय जल संसाधन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत और कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल सहित वरिष्ठ भाजपा नेताओं का जबरदस्त स्वागत किया गया। इसी क्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता दिलीप पुरी ने अपने हजारों समर्थकों के साथ जयपुर रोड, सोफिया स्कूल के सामने स्थित श्री छ: न्याती ब्राह्मण मैदान में भाजपा नेता रवि शेखर मेघवाल की अध्यक्षता में परिवर्तन यात्रा का और यात्रा का नेतृत्व कर रहे केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, सीआर चौधरी सहित भाजपा नेताओं का 101 किलो की फूल माला से भव्य स्वागत किया। दिलीप पुरी के निजी सहायक मुकेश बन और अनिल गिरी ने बताया कि यात्रा के छ: न्याति ब्राह्मण मैदान में पहुंचने पर वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व विधानसभा क्षेत्र से दिलीप पुरी के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर उनके साथ बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और समर्थकों ने अर्जुनराम मेघवाल एवं गजेन्द्रसिंह शेखावत सहित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, भारतीय जनता पार्टी जिन्दाबाद के नारे लगाएं। इस दौरान दिलीप पुरी ने जनता को संबोधित करते हुए भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, कुशासन व महिला अत्याचार के मुद्दों पर कांग्रेस सरकार पर जमकर प्रहार किया व आने वाले चुनाव में प्रदेश में भाजपा की पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनवाने का जनता से आग्रह किया जिसका जनता ने पुरजोर समर्थन किया। सभा को केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह व अर्जुनराम ने संबोधित करते हुए कांग्रेस सरकार की विफलताओं को उजागर किया व जनता से इस भ्रष्ट सरकार को उखाड़ फैंकने का आव्हान किया। सभा के समापन पर दिलीप पुरी ने सभ का धन्यवाद ज्ञापित किया व जनता को स्नेहभोज करवाकर समर्थन मांगा।
