निवर्तमान संभागीय आयुक्त डॉ. नीरज के पवन का सम्मान कर दी विदाई

Spread the love

निवर्तमान संभागीय आयुक्त डॉ. नीरज के पवन का सम्मान कर दी विदाई

बीकानेर। जूनागढ़ के पीछे कुचीलपुरा में निवर्तमान संभागीय आयुक्त डॉ. नीरज के पवन के स्थानांतरण के पश्चात गुरूवार को डॉ. नीरज के पवन के लिए विदाई कार्यक्रम का आयोजन रखा गया। जिसमें क्षेत्र के लोगों ने डॉ. नीरज के पवन को मोमेंटो देकर सम्मान किया व उनको स्थानांतरण पर बीकानेर से भावभीनी विदाई दी। इस मौके पर नीरज के पवन ने बीकानेर की जनता से मिले प्यार और आशीर्वाद के लिये आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में इकबाल समेजा, समाजसेवी अकबर गौरी, आरिफ गौरी, मुबारक अली, सरीफ गौरी, शौकत गौरी, अकरम जोईया, अब्दुल गौरी, आबिद शर्खेल, मेंहदी हसन, समीर शर्खेल सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने डॉ. नीजर के पवन के द्वारा बीकानेर में किए गए नवाचारों की प्रशंसा की।