11 सूत्री मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे नर्सिंग कर्मचारी

Spread the love

11 सूत्री मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे नर्सिंग कर्मचारी

बीकानेर। अपनी 11 सूत्री मांगों को लेकर राजस्थान नर्सेज संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले बीकानेर शाखा के नर्सिंग कर्मचारियों ने पीबीएम गोल पार्क में अनिश्चितकालीन धरना लगाया है। धरने पर बैठे कर्मचारियों ने बताया कि राजस्थान के 33 जिला मुख्यालय पर आज नर्सिंग कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे हैं। इसीके तहत बीकानेर में भी अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया है। बता दें कि नर्सिंग कर्मचारियों के विभिन्न संगठन अपनी मांगों को लेकर लंबे समय से आंदोलनरत है। नर्सिंग कर्मचारियों का कहना है कि राजस्थान सरकार द्वारा नर्सिंग कर्मचारियों की मांगों पर कोई गौर नहीं किया जा रहा। जिसके चलते नर्सिंग कर्मचारियों में रोष है। आज सभी नर्सिंग संगठनों ने संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले पूरे प्रदेश भर में अनिश्चितकालीन धना लगाया है। वहीं धरने पर बैठे नर्सिंग कर्मचारियों ने कहा कि अगर राजस्थान सरकार जल्द से जल्द उनकी मांगे नहीं मानती है तो वह कार्य बहिष्कार व हड़ताल जैसे कदम उठाने के लिए मजबूर होंगे। जिसकी जिम्मेवारी राजस्थान सरकार की होगी। धरने में रविंद्र गोदारा, श्रवण कुमार वर्मा, सीताराम, सुशील कुमार यादव आदि धरने पर बैठ इन के होसला अफजाई के लिए सुरेश कुमार चौधरी, आदराम जी, सुंदर लुणा, संदीप बारठ, आदि शामिल रहे।