बीकानेर देहात कांग्रेस के नवनियुक्त ज़िला अध्यक्ष बिशनाराम सियाग ने वरिष्ठ पदाधिकारियों से की शिष्टाचार भेंट, जताया आभार 

Spread the love

बीकानेर देहात कांग्रेस के नवनियुक्त ज़िला अध्यक्ष बिशनाराम सियाग ने वरिष्ठ पदाधिकारियों से की शिष्टाचार भेंट, जताया आभार

बीकानेर। जिला कांग्रेस कमेटी (देहात ) बीकानेर के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष बिशना राम सियाग ने राजस्थान प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी सुखविन्द्र सिंह रंधावा, सहप्रभारी और एआईसीसी के सचिव काजी निज़ामुद्दीन,विरेन्द्र सिंह राठौड़, प्रदेश अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा,ऊर्जा मन्त्री भँवर सिंह भाटी,आपदा प्रबंधन विभाग मंत्री गोविन्द मेघवाल, सहित कई आला पदाधिकारियों से शिष्टाचार भेंट कर उनका धन्यवाद ज्ञापित किया।

पूर्व जिला संगठन महासचिव मार्शल प्रहलाद ने बताया कि प्रभारियों, मंत्रियो और आला पदाधिकारियों ने सियाग के उज्ज्वल भविष्य की करते हुए उन्हें चुनाव की तैयारियों हेतु एकजुटता के सन्देश के साथ अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की गाइड लाइन अनुसार द्रुत गति से कार्यकलापों को आगे बढ़ाने के निर्देश दिए।