कुचीलपुरा चौक में मुशाअरा का आयोजन
बीकानेर। शहीदाने कर्बला अकादमी की ओर से कुचीलपुरा चौक में मुशाअरा का आयोजन किया गया। जिसमे मुहम्मद इस्माईल गाजी फतेहपुरी, शफीन वारसी, हाकिम जयपुरी, फानी जोधपुरी, आदी अनेक शायरों ने अपनी शेरो शायरी से हुसैन को याद किया। इस मौके पर अकादमी के अध्यक्ष हाजी बशीर अहमद सर्वा, सेकेट्री मुनव्वर हुसैन सिदिकी ने शायरों की हौसला अफजाई की। मुशाअरा कार्यक्रम में यूसुफ सर्वा, अब्दुल रशीद गौरी, शरीफ गौरी, नियामत अली, आरिफ गौड़, अकबर गौरी, आबिद सरखेल, अकबर अली गौरी, सहित तमाम मोहल्लेवसी मौजूद थे।
