बाबा के जयकारे लगाते रामदेवरा पहुंचे लाखों श्रद्धालु, पैदल यात्रियों की सेवा में जुटे रहे सेवादार

Spread the love

बाबा के जयकारे लगाते रामदेवरा पहुंचे लाखों श्रद्धालु, पैदल यात्रियों की सेवा में जुटे रहे सेवादार

बीकानेर। भादवा माह में हर साल जैलसमेर केे रामदेवरा में भरने वाले मेले में इस भी परवान पर रहा। बाबा रामदेव जी की समाधी के दर्शन के लिये बीकानेर सहित अनेक जगहों से लाखों भक्त पदयात्रा व वाहनों से रामदेवरा पहुंचे। बीकानेर से भी लाखों श्रद्धालुओं ने पदयात्रा कर रामदेवरा पहुंचे। जहां पर बाबा की समाधी के दर्शन कर देश में खुशहाली सहित अनेकों मन्नते मांगी।

पदयात्रियों की सेवा के लिये बीकानेर से लेकर रामदेवरा तक सेवादारों ने जगह-जगह सेवा शिविर लगाएं। इसी क्रम में गंगाशहर की नवकार सेवा समिति ने बीकानेर से रामदेवरा के मार्ग पर विभिन्न जगहों पर पैदल यात्रियों के लिये गर्मी को देखते हुए बर्फ के छत्ते व गोलों की सेवा दी गई। समिति के पदाधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि बाबा के भक्तों को बर्फ के छत्ते व गोलों की सेवा के लिये समिति के करीब सौ सेवादार कार्य करते है। उन्होंने बताया कि हमारी यह सेवा 2004 से लगातार जारी है।

वहीं मित्र मण्डली सेवा समिति जयपुर रोड़ बीकानेर, हाल शेखासर की तरफ से शेखासर में श्रद्धालुओं के लिये भोजन, चाय-नाश्ता व मेडिकल की सेवा लगाई गई। समिति के अध्यक्ष जेठाराम नेे बताया कि हमारी यह सेवा पिछले 18 वर्षाेे से जारी है। समिति के गिरधारी सिंह ने बताया कि शेखासर में भक्तों के विश्राम के लिए भी अच्छी व्यवस्था की गई।