बीकानेर में बारिश के चलते गिरा मकान, व्यक्ति की हुई मौत
बीकानेर। बीकानेर में गुरुवार को सुबह से रही रुक-रुक कर हो रही बारिश के बीच एक मकान गिर गया। मकान मालिक 70 वर्षीय विजय शंकर हर्ष उस समय अंदर था, जिसे करीब आंधे घंटे बाद बाहर निकाला जा सका। उसे गंभीर स्थिति में पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर पहुंचाया गया। जहां कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार नत्थूसर गेट से मुरलीधर व्यास कॉलोनी की ओर जाने वाले मार्ग पर रामदेव पार्क के सामने ये हादसा हुआ है। यहां मकान एक पुराना मकान बारिश के चलते ढह गया। मकान गिरने पर जोर से धमाका हुआ तो आसपास के लोग पहुंचे। तुरंत कोई अंदर नहीं जा सका। धीरे-धीरे आसपास के लोगों ने ही मकान मालिका को बाहर निकाला। आस-पास के लोगों ने ही उसे पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही जिला कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल भी ट्रोमा सेंटर पहुंचे। मकान काफी पुराना बताया जा रहा है, जो जर्जर होने के कारण बारिश सहन नहीं कर पाया। मकान की पट्टिया टूटकर गिर गई। वहीं कुछ दीवारे भी ढह गई।
