भारत रत्न डॉक्टर बीआर अंबेडकर सर्किल संरक्षण समिति बीकानेर का गठन

Spread the love

भारत रत्न डॉक्टर बीआर अंबेडकर सर्किल संरक्षण समिति बीकानेर का गठन

बीकानेर। डॉ अंबेडकर सर्किल की देखरेख के लिए मंगलवार को डॉ अंबेडकर सर्किल परिसर में एक मीटिंग का आयोजन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से सर्किल की देखरेख के लिए भारत रत्न डॉक्टर बीआर अंबेडकर सर्किल संरक्षण समिति बीकानेर का गठन किया गया। संरक्षण समिति में राजपाल अहलावत, पुनमचंद गोयल व लीलाकृष्ण मोडासिया को संरक्षक, सत्यनारायण देवड़ा को अध्यक्ष, साजन जावा व गोपी किशन मेघवाल को उपाध्यक्ष, जगदीश तिवाड़ी को महासचिव, परमेश्वर लाल को कोषाध्यक्ष, राजकुमार हटीला को प्रवक्ता बनाया गया है। इसी तरह मोहन कड़ेला व अशोक प्रेमी को मीडिया प्रभारी, राजेंद्र पंवार व गोरीशंकर भाटिया को ऑडिटर की जिम्मेदारी दी गई है।

सरंक्षण समिति में महिला सदस्य के तोर पर सुशीला व एड. सुनीता को शामिल किया गया है। समिति में कार्यकर्ता के रुप में गोपी किशन, रवि इनखिया, भूपेंद्र, कुनाल, पवन जयपाल, दुर्गाराम लुणु, राजू, तुसलीराम, राजकुमार उदयरामसर, अजय बारूपाल, अमन, भीमराज मेघवाल, ताराचंद धानिया, विनोद चांवरिया व जितेंद्र नायक को शामिल किया गया है।