कांग्रेस नेता रामेश्वर डूडी को हुआ ब्रेन हेमरेज, अस्पताल में मिलने पहुंचे सीएम गहलोत

Spread the love

कांग्रेस नेता रामेश्वर डूडी को हुआ ब्रेन हेमरेज, अस्पताल में मिलने पहुंचे सीएम गहलोत

जयपुर। कांग्रेस नेता रामेश्वर डूडी की तबीयत खराब हो गई है। जिसकी वजह से उन्हें मानसरोवर मंगलम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां डॉक्टर डूडी का इलाज कर रहे है। डूडी को ब्रेन हेमरेज होना सामने आ रहा है।

एग्रो बोर्ड अध्यक्ष रामेश्वर डूडी की तबीयत बिगड़ने की सूचना मिलने पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अस्पताल पहुंचे। सीएम गहलोत ने डॉक्टरों से डूडी के स्वास्थ्य को लेकर जानकारी ली। साथ ही इलाज को लेकर दिशा निर्देश दिए। डॉक्टरों के अनुसार डूडी के स्वास्थ्य में अब सुधार है।

बता दें कि रामेश्वर डूडी की रविवार सुबह तबीयत बिगड़ी। जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने ब्रेन हेमरेज को लेकर उनका इलाज करना शुरू किया। डूडी की तबीयत बिगड़ने के बाद कांग्रेस नेताओं का अस्पताल में आने जाने का सिलसिला जारी है। वहीं बीकानेर से कांग्रेस जिलाध्यक्ष बिशनाराम भी जयपुर के लिए रवाना हो गए है। अस्पताल में डूडी के समर्थकों की भारी भीड़ देखी जा रही है।