शनिवार से हनुमानगढ़-श्रीगंगानगर के दो दिवसीय दौरे पर रहेेंगे भाजपा ओबीसी मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष चम्पालाल गेदर
बीकानेर। भाजपा ओबीसी मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष चम्पालाल गेदर शनिवार व रविवार को अपने दो दिवसीय दौरे पर हनुमानगढ़-श्रीगंगानगर जायेंगे। गेदर श्रीगंगानगर में प्रेस कॉन्फ्रेेंस के माध्यम से पत्रकारों से रूबरू होंगे तथा मन की बात सहित विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे। टीम चम्पालाल गेदर के प्रवक्ता दिनेश संवाल ने बताया 25 अगस्त शनिवार को भाजपा ओबीसी मोर्चा राजस्थान प्रदेशाध्यक्ष चम्पालाल गेदर पदभार ग्रहण करने के बाद शनिवार को प्रथम बार बीकानेर से हनुमानगढ़-श्रीगंगानगर के दौरे पर जायेंगे। जहां पर उनके सम्मान में विभिन्न स्थानों पर स्वागत अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। संवाल ने बताया कि गेदर शनिवार को प्रात: 08.00 बजे राजमार्ग से बीकानेर से हनुमानगढ़-श्रीगंगानगर के लिये प्रस्थान करेंगे। रास्ते में खारा, लूणकरणसर, महाजन, अर्जुनसर, राजियासर, सूरतगढ़, पीलीबंगा में भाजपा कार्यकर्ताओं व समाज की ओर से स्वागत-अभिनंदन कार्यक्रम होंगे। इसके बाद गेदर हनुमानगढ़ पहुंचकर जिला कार्यालय में आयोजित होने वाली जिला कार्यसमिति बैठक में शामिल होंगे। इसके बाद हनुमानगढ़ में ही सामाजिक स्वागत कार्यक्रम में भाग लेंगे। गेदर यहां से शाम को पक्का सहारणा, मढ़, लालगढ़, ख्यालीवाला, अबोहर बाईपास होते हुए श्रीगंगानगर पहुंचेगें। जहां पर भाजपा के सदस्यता अभियान कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। गेदर श्रीगंगानगर में ही रात्रि विश्राम करेंगे तथा अगले दिन रविवार को दोपहर तक विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे इसके बाद यहां से रवाना होगर पदमपुर, रायसिंहनगर, अनूपगढ़, घड़साना आदि में स्वागत अभिनन्दन कार्यक्रम आदि में शिरकत करेगें।
