“नहीं सहेगा राजस्थान” के तहत भाजपा ओबीसी मोर्चा व भाजपा किसान मोर्चा करेगा अनाज मण्डी बीकानेर के सामने प्रदर्शन, कार्यक्रम को लेकर संभाग कार्यालय में बैठक

Spread the love
“नहीं सहेगा राजस्थान” के तहत भाजपा ओबीसी मोर्चा व भाजपा किसान मोर्चा करेगा अनाज मण्डी बीकानेर के सामने प्रदर्शन, कार्यक्रम को लेकर संभाग कार्यालय में बैठक
बीकानेर। भाजपा के प्रदेशभर में जारी “नहीं सहेगा राजस्थान” कार्यक्रम के तहत मंगलवार भाजपा ओबीसी मोर्चा शहर-देहात व भाजपा किसान मोर्चा द्वारा संयुक्त रूप से बीकानेर अनाज मण्डी (रोडवेज बस स्टैंड रोड) के मुख्य प्रवेश द्वार के सामने प्रात: 10 बजे राजस्थान की कांग्रेस सरकार के खिलाफ वादा खिलाफी का प्रदर्शन करते हुए किसानों के लोन की प्रतियों जलाई जायेगी।
इस कार्यक्रम को लकेर ओबीसी मोर्चा भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष चम्पालाल गेदर की अध्यक्षता में सोमवार शाम भाजपा संभाग कार्यालय बीकानेर में एक बैठक का आयोजन हुआ। बैठक में भाजपा की प्रदेशभर में नहीं सहेगा राजस्थान के तहत भाजपा ओबीसी मोर्चा के कार्यक्रमों को लेकर चर्चा हुई। मंगलवार को कार्यक्रम को सफल बनाने के लिये कार्यकताको, किसानों सहित आमजन को पहुंचने का आहवाहन किया। बैठक में बीकानेर के चम्पालाल गेदर को भाजपा ओबीसी मोर्चा राजस्थान का प्रदेशाध्यक्ष बनाए जाने पर उनका अभिनंदन करते हुए राष्ट्रीय व प्रदेश नेतृत्व का आभार जताया। वक्ताओं ने कहा की भाजपा में कार्य करने वाले कार्यकर्ता को कभी भी किसी बड़े पद से नवाजा जा सकता है इसका उदाहरण चम्पालाल गेदर को भाजपा ओबीसी मोर्चा का प्रदेशाध्यक्ष बनाकर पार्टी ने साबित किया है। अतः हमें पूरी निष्ठा के साथ भाजपा के सिपाही बनकर निरन्तर अपने दायित्वों का निर्वाह करते रहना चाहिए।
बैठक में भाजपा ओबीसी मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष चंपालाल गेदर ने सभी का धन्यवाद देते हुए सभी को साथ लेकर पार्टी हित में सदैव कार्य करने की बात कही। गेदर ने पार्टी के सभी कार्यक्रमों में कार्यकर्ताओं को बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने का आह्वान किया।
इस अवसर पर भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष चम्पालाल गेदर,ज़िला अध्यक्ष बीकानेर शहर विजय आचार्य,देहात जिलाध्यक्ष
जालमसिंह भाटी,पूर्व संसदीय सचिव विश्वनाथ मेघवाल,ज़िला महामंत्री श्यामसुन्दर पंचारीया,भाजपा ओबीसी मोर्चा शहर जिलाध्यक्ष राजाराम सिगड़,नहीं सहेगा राजस्थान के बीकानेर देहात के ज़िला संयोजक भंवरलाल जांगिड़, शहर उपाध्यक्ष इमरान कायमखानी, विरेन्द्र करल, महामंत्री सांगीलाल गहलोत, अर्जुन कुमावत , एडवोकेट श्रवण कुमार मंगलाव, लक्ष्मण गुरिया,रामचंद्र दैया , घनश्याम गहलोत,ज़िला उपाध्यक्ष सवाई सिंह ,कुम्भनाथ सिद्ध,अरविंद सिंह चारण,अशोक नाई ,फ़क़ीर सोखल,नेमगीरी ,हनुमानगीरी, दिनेश सारस्वत, नवल प्रजापत, मूलचंद रामावत,दिनेश संवाल आदि मौजूद रहे।