भाजपा नेता डॉ. सुरेंद्र सिंह शेखावत ने परिवर्तन संकल्प यात्रा का किया भव्य स्वागत, बुल्डोजरों से की पुष्पवर्षा 

Spread the love

भाजपा नेता डॉ. सुरेंद्र सिंह शेखावत ने परिवर्तन संकल्प यात्रा का किया भव्य स्वागत, बुल्डोजरों से की पुष्पवर्षा

बीकानेर। भाजपा की परिवर्तन संकल्प यात्रा के बीकानेर में प्रवेश करने पर वृंदावन एनक्लेव कॉलोनी के द्वार पर भाजपा नेता डॉ सुरेन्द्र सिंह शेखावत के नेतृत्व में यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। शेखावत की ओर से आयोजित पूर्व विधानसभा क्षेत्र की स्वागत सभा में केंद्रीय जल संसाधन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल यात्रा के लोकसभा प्रभारी आरपीएससी अध्यक्ष सीआर चौधरी का सभा में स्वागत किया गया। सभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय जल संसाधन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने प्रदेश की सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प दिलाया। वहीं केंद्रीय मंत्री स्वराज के लिए भाजपा का कमल खिलाने का आह्वान किया। सभा में उपस्थित बीकानेर पूर्व विधानसभा के भाजपा कार्यकर्ताओं ने बीकानेर से लेकर जयपुर तक परिवर्तन का उद्घोष किया। सभा को बार एसोसिएशन बीकानेर के अध्यक्ष डॉ. बिहारी सिंह राठौड़, क्षत्रिय महासभा के अध्यक्ष कर्ण प्रताप सिंह सिसोदिया, युवा नेता विक्रम सिंह भाटी, पूर्व संसदीय सचिव डॉ विश्वनाथ मेघवाल भाजपा नेता रवि शेखर मेघवाल, छात्रसंघ अध्यक्ष गोवर्धन सिंह लोहारकी छात्रसंघ अध्यक्ष विष्णु साध, राजवीर सिंह कातर, राहुल वाल्मिकी युवा नेता सुनील मेघवाल, मुकेश बिश्नोई, विकास मेघवाल, भरत सिंह बीका, करण नायक, विक्रम सिंह बिदावत, विक्रम सिंह डाबड़ी, नरेंद्र सिंह आबड़सर सुभाष वाल्मिकी ने संबोधित किया सभा का संचालन जुगल सिंह बेलासर ने किया। कार्यक्रम में बीकानेर पूर्व विधायक का पूर्व संसदीय सचिव डॉ. विश्वनाथ मेघवाल, भाजपा नेता रवि शेखर मेघवाल, बंशी लाल तंवर, प्रताप सिंह खींचीयां, ऋषि मोहन जोशी, बृजमोहन रामावत, शेरसिंह भाटी, बजरंग सिंह राठौड़, नरपत सिंह, भंवर लाल जांगिड़, गुलाब भाट, जेठमल नाहटा, इन्द्र राव, मघाराम नाई, निमेष सुधार, रफीक गोगासर, सोहन लाल प्रजापत, दीपक गहलोत, अरविन्द सोनी, विष्णु बंजारा, नेमगीरी गुसाई, भवानी सिंह शेखावात, मदन दास स्वामी, चंडीदान चारण, बद्री प्रसाद तावनीया, गिरीराज चारण, शांति देवी चौहान, सुरभि पाण्डे, सुधा आचार्य सहित बीकानेर पूर्व विधानसभा के हजारों कार्यकर्ता उपस्थित रहें। साथ ही बुलडोजरों से की पुष्प वर्षा यात्रा के स्वागत सभा स्थल का पंडाल भारत माता की जय से गूंज उठा व मुख्य द्वार के आगे बुलडोजरो से पुष्पवर्षा की गई। बुलडोजर पर खड़े भाजपा कार्यकर्ताओं ने गुलाब के फूलों की पुष्पवर्षा की। 51 किलो फूलों की माला से केंद्रीय जल संसाधन मंत्री गजेंद्र सिंह, अर्जुन राम मेघवाल, सीआर चौधरी का टीम सुरेंद्र सिंह शेखावत ने स्वागत किया।