बीकानेर : शहरी क्षेत्र में जर्जर स्कूल की गिरी दीवार, दो महिलाएं हुई घायल 

Spread the love

बीकानेर : शहरी क्षेत्र में जर्जर स्कूल की गिरी दीवार, दो महिलाएं हुई घायल

बीकानेर। शहरी क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक जर्जर स्कूल की दीवार गिरी गई। जनकारी के अनुसार डागा चौक में बंद पड़ी एक स्कूल की गिरी दीवार गई। हादसे में दो महिलाएं घायल हो गई। दोनों घायल महिलाओं को पीबीएम अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

जानकारी के अनुसार स्कूल की दीवार गिरने से पास के मकान में रह रही बिहार मूल की मुन्नी देवी और नेहा राय घायल हो गए। हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर मोहल्ले वासी एकत्रित हो गए और घायल महिला और युवती को घर से बाहर निकाला। मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया जिस वक्त दीवार गिरी महिला खाना बना रही थी यह गनीमत रही कि दीवार उनके सिर पर नहीं गिरी वरना बड़ा हादसा हो सकता था।