

केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल के बीकानेर पहुंचने पर अम्बेडकर सर्किल पर किया स्वागत
बीकानेर। बीकानेर से चौथी बार सांसद बने अर्जुनराम मेघवाल के दूसरी बार केंद्रीय कानून मंत्री बनने के शुक्रवार सुबह बाद प्रथम बीकानेर पहुंचने पर अंबेडकर सर्किल पर स्वागत सम्मान किया गया। इस अवसर पर अर्जुनराम ने बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनका स्मरण किया। इस अवसर पर भारत रत्न डॉ बीआर अंबेडकर सर्किल संरक्षण समिति महासचिव जगदीश तिवारी, टीकूराम जयपाल, अजाक प्रदेश उपाध्यक्ष राज कुमार पन्नू, अजाक पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ कालुराम परिहार, अजाक जिलाध्यक्ष डॉ सीताराम मेहरिया, ऐडवोकेट श्रवण कुमार जनागल, जोगेंद्र जोईय, मनोज जनागल, एडवोकेट सुनिता हाटिला, आनंद कुमार हाटिला, अशोक कुमार जनागल, रोहिताश कांटिया, जेठाराम बारूपाल, डॉ सुशील कुमार मोयल, चुनीलाल हाटिला, सुरजाराम कडे़ला, सेवा निवृत्त तहसीलदार दानाराम लुणा, जगदीश रैम, कुलदीप कडे़ला, अनिल कुमार परिहार, नंदकिशोर खरडी, डुंगरराम जाम सहित अनेक गणमान्य लोगों ने अर्जुनराम को माला पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री के साथ पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास भी उपस्थित रहे।