दिव्यांग सेवा संस्थान में मूक बधिर बालक बालिकाओं द्वारा मदर डे मनाया गया। उन्होंने प्रेरणा ली की हमे माताओं को सम्मान करना चाहिए। यह सभी माताओं के लिए एक विशेष दिन है।

Spread the love

दिव्यांग सेवा संस्थान में मूक बधिर बालक बालिकाओं द्वारा मदर डे मनाया गया। उन्होंने प्रेरणा ली की हमे माताओं को सम्मान करना चाहिए। यह सभी माताओं के लिए एक विशेष दिन है।
संस्थान संचालक जेठा राम ने बताया कि अपने बच्चों की सफलता में हर मां का अतुलनीय और निस्वार्थ योगदान होता है।

विशेष अध्यापक अजय कुमार ने बताया कि मां और बच्चे का रिश्ता बेहद खास होता है। मां के समर्पण और प्रेम के प्रति आभार व्य​क्त करने के लिए मदर्स डे मनाया जाता है।
अध्यापक राजेश कुमार ने कहा कि माँ की ममता हर रिश्ते से पहले और ऊपर होती है। मां अपने जिगर के टुकड़े के लिए दुनिया की हर खुशी चाहती है। एक मां ही होती है जो अबोध शिशु के रोने से समझ जाती है कि उसे क्या कहना है। मां की इसी ममता के सम्मान और सराहना के लिए मातृत्व दिवस मनाया जाता है।